फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cases of enmity started being investigated in the district

जनपद में खंगाले जाने लगे रंजिश के मामले

Wed, 12 Aug 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cases of enmity started being investigated in the district
शामली। पड़ोसी जनपद बागपत के छपरौली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की हत्या के बाद जनपद में भी पुलिस ने रंजिशन विवादों को खंगालना शुरू कर दिया है। जनपद में जमीनी मामलों को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं, इसे लेकर पुलिस ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जनपद बागपत के छपरौली में मंगलवार सुबह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में भाजपा नेता की हत्या की वजह दो साल पुरानी रंजिश बताई है। रंजिशन हत्या होने के बाद जनपद शामली की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने पुराने रंजिशन के मामलों को खंगालना शुरू कर दिया है। इनमें खासकर जमीन, प्रॉपर्टी व अन्य विवादों के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बताया गया है कि थानों में भूमि विवाद रजिस्टर में इस तरह के मामले अंकित किए जाते हैं। इनकी रिपोर्ट समय-समय पर प्रशासन को भेजी जाती है। इस रिकार्ड को गोपनीय रखा जाता है। उसमें दर्ज की जाने वाली जानकारियां सार्वजनिक नहीं की जाती। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से ऐसे मामलों की जांच कराकर निस्तारण किया जाता है। इसके अलावा इस रजिस्टर में लंबे समय से चल रहे विवादों का भी रिकार्ड रखा जाता है। जनपद में जमीन संबंधी विवाद के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। पुलिस का दावा है कि जो भी मामले सामने आते हैं, उनका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाता है।
विज्ञापन

------------
जमीन संबंधी विवादों को लेकर हुईं घटनाएं
- शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक में करीब दो माह पहले वेदपाल की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए मृतक के भतीजे को उसके साथी समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि जमीन के लालच में यह हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैराना क्षेत्र के गांव गोगवान में 16 जून को खेत पर गए सरवेज की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने इस केस का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में मृतक के छोटे भाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि जमीन बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में यह हत्या हुई थी।

-----------
कोट...
जमीन संबंधी विवादों और रंजिश के मामलों पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाती है। थाना स्तर पर भूमि विवाद संबंधी रजिस्टर होता है। इसमें जमीन, प्रॉपर्टी संबंधी या पुराने समय से चले आ रहे विवादों का रिकार्ड रहता है। पुलिस और प्रशासन की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से जांच कर जमीन संबंधी विवादों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाता है। - विनीत जायसवाल, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed