फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case registered in Maa Shakumbhari Devi Padyatra episode, outpost in-charge removed

Shamli News: मां शाकुंभरी देवी पदयात्रा प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज, चौकी प्रभारी हटाए

Fri, 22 Sep 2023 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case registered in Maa Shakumbhari Devi Padyatra episode, outpost in-charge removed
शामली, जलालाबाद। जलालाबाद में मां शाकुंभरी देवी पदयात्रा पर पानी डालने के प्रकरण में एसपी द्वारा संज्ञान लेने के बाद आरोपी किशोर पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी शिवराम सिंह यादव को लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर लोकेश कुमार को जलालाबाद चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि जलालाबाद से मां शाकुंभरी देवी के लिए पद यात्रियों का एक जत्था नगर परिक्रमा करता हुआ मोहल्ला रामरतन मंडी से रवाना हुआ था। इसी दौरान दूसरे वर्ग के किशोर द्वारा बंबा चौक के निकट यात्रा पर पानी डाल दिया गया था। यात्रियों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया था। प्रकरण में चौकी प्रभारी जलालाबाद द्वारा आयोजक व आरोपी के बीच फैसला कराकर किशोर को छोड़ दिया गया था। साथ ही जिन श्रद्धालुओं के यहां गणपति स्थापित किए गए हैं उन श्रद्धालुओं को चौकी प्रभारी द्वारा गणपति को गड्ढा खोदकर दबाने के लिए कहा गया था। जिसको लेकर श्रद्धालु में रोष व्याप्त हो गया था।
विज्ञापन

भाजपा नेता मुकेश शास्त्री, अमरदीप आर्य, सचिन सैनी व पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा पूरा मामला एसपी अभिषेक को अवगत कराया गया था। जिस पर एसपी शामली द्वारा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है और आरोपी किशोर पर धार्मिक भावनाओं के ठेस पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed