फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case registered against many unknown including Haryana's Inspector

हरियाणा के दरोगा समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 02 Sep 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered against many unknown including Haryana's Inspector
हरियाणा के दरोगा समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। गांव डेराभगीरथ की रहने वाली अनुसूचित जाति की एक महिला ने हरियाणा पुलिस के दरोगा समेत कई अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ झिंझाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने दरोगा पर फर्जी मुकदमे लगाने, अवैध उगाही करने और अश्लील हरकतों का आरोप लगाया है।

गांव डेराभागीरथ निवासी महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में ऑटो चलाता है। हरियाणा के करनाल सीआईए-2 में तैनात दरोगा सुरेंद्र सिंह तीन साल से उसे और उसके पति को चोरी का माल खरीदने के मामले में फंसाने की धमकी देकर उत्पीड़न करता आ रहा है। वह दोनों से लाखों रुपये ऐंठ भी चुका है। कुछ दिन पूर्व भी उससे दस लाख की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर वह पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी दे रहा है। उसने कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद वह प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी से मिली। तब जाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed