फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case filed for throwing five month old fetus in the street

Shamli News: पांच माह का भ्रूण गली में फेंकने के मामले में मुकदमा दर्ज

Fri, 26 May 2023 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 26 May 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Case filed for throwing five month old fetus in the street
- सूचना पर एसीएमओ ने सीसीटीवी कैमरे देखे, दो महिला व एक युवक आ रहे नजर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली, कांधला। बुधवार की देर शाम दो महिला और एक युवक के द्वारा पांच माह के भ्रूण को गली में डालकर फरार हो जाने के मामले में एसीएमओ के द्वारा नगर में पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसके बाद उन्होंने अज्ञात में मामला दर्ज कराया।
नगर के मोहल्ला खैल में बुधवार को दो महिला व एक युवक पांच माह के भ्रूण को गली में डालकर फरार हो गए थे। जिसके बाद भ्रूण को आवारा कुत्तों ने नोचना शुरू कर दिया था। आसपास के लोगों ने भ्रूण को आवारा पशुओं से बचाकर उसे दफना दिया था और घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाल कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। जिसमें महिलाएं व युवक गली में भ्रूण फेंककर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद आवारा पशु उसे नोंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। एसीएमओ विनोद कुमार ने कस्बे में पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डाॅ. विनोद कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर महिलाओं व युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed