फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Case filed for threatening sand stock operation

Shamli News: रेत स्टाॅक संचालन को धमकी देने पर मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Sep 2024 04:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Case filed for threatening sand stock operation
कैराना। ग्राम धनैना निवासी राजीव ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके द्वारा मलकपुर रोड स्थित रेत का स्ट्रोक लगाया गया है।
विज्ञापन

रेत स्टॉक सिंधु गुप्ता एंड संस के नाम से लगा हुआ है। एक सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे हरियाणा के सोनीपत के गांव थरिया निवासी फरमान आया तथा उसे एक घंटे में रेत स्टॉक छोड़कर भागने की धमकी दी। आरोपी ने रेत स्टॉक छोड़कर न जाने पर गोलियों से छलनी करने की धमकी दी। वहीं आरोपी ने पिछले दिनों बिडोली रेत स्टॉक पर हुए फायरिंग प्रकरण का जिक्र करते हुए रेत स्टॉक संचालक को डराया। पुलिस ने रेत स्टॉक संचालक की ओर से आरोपी फरमान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


- वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण करने पर दो पर रिपोर्ट

कैराना। वन विभाग के बीट प्रभारी विपिन कुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 31 अगस्त की मध्यरात्रि गांव बीबीपुर हटिया निवासी इरफान व अब्बल ने वन विभाग की भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण कर लिया था। एक अगस्त को हल्का लेखपाल राजीव वर्मा द्वारा वन विभाग की भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या उपजिलाधिकारी को सौंपी थी। पुलिस ने वन विभाग के बीट प्रभारी की ओर से दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed