{"_id":"63fb6617314e554fe40f05d6","slug":"case-filed-against-mining-contractor-in-haryana-shamli-news-c-14-1-134418-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: खनन ठेकेदार के विरुद्ध हरियाणा में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: खनन ठेकेदार के विरुद्ध हरियाणा में मुकदमा दर्ज
Mon, 27 Feb 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। आवंटित पट्टे से बाहर जाकर हरियाणा क्षेत्र में रेत खनन करने पर पानीपत खनन अधिकारी ने सनौली थाने पर नंगला राई के खनन पट्टा धारक के विरुद्ध रेत चोरी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कैराना क्षेत्र से नंगला राई यमुना खादर में देवांश इंफ्रा कंपनी को रेत खनन का पट्टा आवंटित है। हरियाणा के किसानों की शिकायत पर एक सप्ताह पहले बापौली एसडीएम अमित कुमार और कैराना एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने नंगला राई खनन पट्टे का निरीक्षण किया था। एसडीएम कैराना में नंगला राई खनन पट्टा धारक पर 50 लाख के जुर्माने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी थी। हरियाणा प्रशासन ने भी नंगला राई में खनन करने वाली कंपनी देवांश इंफ्रा के विरुद्ध रिपोर्ट तैयार की थी।
हरियाणा के बापौली तहसीलदार की रिपोर्ट पर पानीपत के खनन अधिकारी सुनील कुमार ने जनपद पानीपत के थाना सनौली पर नंगला राई में खनन करने वाली कंपनी देवांश इंफ्रा के विरुद्ध रेत चोरी और खनन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि कंपनी के ठेकेदार ने अवैध रूप से रेत खनन किया है। सनौली के कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही खनन ठेकेदार की गिरफ्तारी की जाएगी।