मन के भाव को कागजों पर उकेरा
कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कान्वेंट स्कूल में चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए सुंदर एवं शिक्षाप्रद चार्ट बनाए। छात्रा नोनी, प्रीति, आस्था, नबा, आलिया, वैष्णवी, अदिति, रीतू एवं ईशा द्वारा बनाए गए चार्ट और मॉडल प्रतियोगिता में चयनित किए गए। छात्राओं ने विज्ञान, भौगोलिक, जल संरक्षण, प्राकृतिक, सौरमंडल, पर्यावरण संरक्षण आदि शिक्षाप्रद चार्ट बनाकर निणार्यकों को प्रभावित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल पंवार ने कहा कि किसी भी छात्रा की कलाकृति उसके भविष्य का परिचायक होती है। प्रतियोगिता के आयोजन में यशस्वी पंवार, प्रदीप कौशिक, अमित तोमर, अजेंद्र सिंह, इमरान अली, उषा अग्रवाल, ममता शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, नेहा कश्यप, आरती शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।