{"_id":"4f5c7ed794ad97f07ba28bbd3ac76f05","slug":"car-tractor-trolley-collision-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार, ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार, ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर, हंगामा
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
शामली। महाराजा अग्रसेन पार्क के पास ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की भिड़ंत पर हंगामा हो गया। गुस्साए किसानों ने कार चालक की पिटाई कर दी। चालक ने कोतवाली में तहरीर दी। जब पुलिस किसानों को पकड़ने पहुंची, तो सब किसान वहां से भाग गए।
करनाल निवासी गजानंद हरिद्वार से कार से लौट रहा था। जब वह अग्रसेन पार्क के निकट पहुंचा, तभी एक किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली से कार की टक्कर हो गई। जिससे गजानंद की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। जब उसने विरोध किया, तो किसान ने साथियों के साथ मिलकर गजानंद की पिटाई कर दी।
पीड़ित कोतवाली पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिसकर्मी आरोपियों को पकड़ने पहुंचे, तो अन्य किसानों ने हंगामा कर दिया। रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस ले जाने लगी तो किसानों ने रास्ता बंद कर दिया। किसानों के हंगामे को देखते हुए पुलिसकर्मी लौट गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बाद रास्ता खुला।