फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car overturned uncontrolled, five injured

Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी कार, पांच घायल

Thu, 20 Apr 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Car overturned uncontrolled, five injured
अफजलगढ़। सामने अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ जाने की वजह से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई, हालांकि इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। कार के पलटते ही उसमें आग भी लग गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

भूतपुरी निवासी विनित, कुंदन सिंह, अमर सिंह, पूनम, राजा कार से नादेही उत्तराखंड जा रहे थे। जैसे ही कार सुआवाला से निकल कर शेरगढ़ मोड़ के समीप पहुंची तो अचानक कार के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। कार पलटने से वायरिंग में शार्टसर्किट के चलते उसमें आग लग गई। कार देखते देखते धू-धूकर जल उठी।
विज्ञापन

कार में सवार लोगो ने किसी तरह से कार से निकलकर अपनी जान बचाई। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से अमर सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जब तक कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, तब तक कार काफी जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed