Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car damaged after collision with container, six baraatis injured

Shamli News: कंटेनर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, छह बराती घायल

Sun, 04 May 2025 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 04 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Car damaged after collision with container, six baraatis injured
कैराना में सरकारी अस्पताल में उपचार कराते हादसे में घायल बच्चे । संवाद - फोटो : kathua
कैराना। पानीपत बाईपास पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बरातियों की कार में पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार सवार चार बच्चों सहित छह बराती घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल और गंभीर रूप से घायल एक बालक को उपचार के लिए शामली ले जाया गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर को मौके पर छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगला राई निवासी हाजी इस्लाम की बेटी की बरात गांव मोहम्मदपुर राई से आई थी। दोपहर करीब दो बजे पानीपत बाईपास पर मैरिज होम जा रही बरातियों की कार में तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में कार सवार 70 वर्षीय गुलजार और उनका 35 वर्षीय भतीजा आबिद व आबिद का आठ वर्षीय बेटा अदनान निवासी पत्थरगढ़ हरियाणा, थाना भवन निवासी 12 वर्षीय अफ्फान, चरथावल के गांव नगला राई निवासी स्यान और मोहम्मदपुर राई निवासी 12 वर्षीय सुफियान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत के चलते परिजन सुफियान को शामली अस्पताल ले गए। अन्य घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।

कैराना में सरकारी अस्पताल में उपचार कराते हादसे में घायल बच्चे । संवाद

कैराना में सरकारी अस्पताल में उपचार कराते हादसे में घायल बच्चे । संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed