फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Car collides with tree on highway, mother-son dead

हाईवे पर कार पेड़ से टकराई, मां-बेटे की मौत, चालक घायल

Mon, 06 Jul 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree on highway, mother-son dead
शामली मृतक ऋषि पाल का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
हाईवे पर कार पेड़ से टकराई, मां-बेटे की मौत
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव काबड़ौत के निकट असंतुलित होकर कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार मां-बेटे की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। मृतक जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के निवासी थे।

रविवार सुबह करीब सात बजे मेरठ से शामली की ओर आ रही कार शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव काबड़ौत के निकट अचानक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार में महिला और चालक सहित तीन लोग सवार थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला और युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान ऋषिपाल (40) और उसकी मां शकुंतला (65) निवासी गांव रैनापुर थाना डिबाई जिला बुलंदशहर के रूप में हुई। चालक का नाम मनीष निवासी ऊधम सिंह कालोनी मोहाली पंजाब है। पुलिस ने दुर्घटना की सूचना परिजनों को दी। दोपहर में दिल्ली व आसपास रहने वाले रिश्तेदार शामली पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। मृतक के रिश्तेदार दिल्ली निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि ऋषिपाल के पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। वह पंजाब के मोहाली में नौकरी करता था। वह दो दिन पहले अपने गांव आया था। रविवार को गांव से अपनी मां को लेकर मोहाली जा रहा था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद शवों को उनके गांव में ले जाया जाएगा।

शामली मेरठ मार्ग पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार

शामली मेरठ मार्ग पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार- फोटो : SHAMLI

शामली मृतक महिला शकुंतला का फाइल फोटो

शामली मृतक महिला शकुंतला का फाइल फोटो- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed