{"_id":"620e912805ec15442240b549","slug":"car-and-tractor-collide-two-killed-shamli-news-mrt5773510122","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत, दो की मौत
विज्ञापन
शामली : सड़क हादसे में मरे निरंकुश की फाइल फोटा।
- फोटो : shamli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। क्षेत्र में हाईवे पर खंद्रावली पुलिस चौकी के निकट कार और ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी 50 वर्षीय रूकमद्दीन पुत्र निजामु क्षेत्र के गांव माल्हीपुर बृहस्पतिवार शाम खेत पर गया था। खेत पर कार्य करने के बाद देर शाम ट्रैक्टर से गांव जा रहा था। हाईवे स्थित खंद्रावली चौकी के निकट पहुंचा तो शामली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार से उसके ट्रैक्टर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
रूकमद्दीन की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक को उपचार के लिए शामली ले जाया गया। जहां उपचार से पूर्व उसने भी दम तोड़ दिया। कार चालक की पहचान जनपद मेरठ के गांव करनावल निवासी 30 वर्षीय निरंकुश पुत्र विनोद के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी।
विज्ञापन
खंद्रावली चौकी प्रभारी ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सड़क हादसे के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। बता दें कि दो दिन पूर्व भी हाईवे पर हुए हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौत हो गई थी।