फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Captives will feature postal voting

बंदी को मिलेगी डाक मतदान की सुविधा

Sun, 28 Feb 2016 01:06 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 28 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
शामली। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय विधानपरिषद का मतदान तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगा। जिले के पांच मतदान केंद्रों पर 821 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जेल में निरुद्ध बंदी मतदाताओं को डाक द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला कारागार के अधीक्षक से जिला कारागार में बंदी मतदाताओं की सूचना मांगी है।
विज्ञापन


एडीएम/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी भरत  पांडेय ने बताया कि विधानपरिषद के चुनाव के लिए जिले में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शामली ब्लाक मुख्यालय में जिला पंचायत के सभी सदस्य, शामली नगर पालिका परिषद के सभी सदस्य, क्षेत्र पंचायत शामली के सभी सदस्य, बनत नगर पंचायत के सभी अपने मत का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


 कैराना में नगरपालिका परिषद कार्यालय भवन में पालिका परिषद कैराना के सभी सदस्य, क्षेत्र पंचायत कैराना के सभी सदस्य, ऊन विकासखंड कार्यालय में क्षेत्र पंचायत ऊन के सभी सदस्य, ऊन नगर पंचायत के सभी सदस्य, झिंझाना नगर पंचायत के सभी सदस्य, गढ़ीपुख्ता नगरपंचायत के सभी सदस्य, थानाभवन विकास खंड कार्यालय में क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्य, थानाभवन नगर पंचायत के सभी सदस्य, जलालाबाद नगर पंचायत के सभी सदस्य, कांधला नगरपालिका परिषद कार्यालय में नगर पालिका परिषद के सभी सदस्य, क्षेत्र पंचायत कांधला के सभी सदस्य, एलम नगर पंचायत के सभी सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने जिला कारागार अधीक्षक को एक पत्र लिखकर अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2016 के तीन मार्च को होने वाले मतदान में जेल में निरुद्ध बंदी मतदाता को डाक मतदान की सुविधा दी जानी है।

जेल में निरुद्ध बंदी मतदाताओं को डाक द्वारा मतदान की सुविधा के लिए शामली जिले का कोई मतदाता  कारागार में निरुद्ध हो तो उसकी सूचना मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed