फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Captain Madan Pal Chauhan destroyed 40 enemy tanks in Pak war

भारत पाक युद्ध 16 दिसंबर 1971 के विजय दिवस के उपलक्ष्य में विशेष --

Wed, 16 Dec 2020 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Captain Madan Pal Chauhan destroyed 40 enemy tanks in Pak war
शामली क्षेत्र के गांव जसला के अमर शहीद कैप्टन मदनपाल चौहान का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
कैप्टन मदन पाल चौहान ने पाक युद्ध में दुश्मन के 40 टैंक तबाह किए थे
विज्ञापन

शामली। जिले के जसाला गांव के कैप्टन मदनपाल सिंह चौहान 27 वर्ष की अवस्था में शकर गढ़ मोर्च पर पाकिस्तान के 40 टैंक तबाह कर दिए थे। दुश्मनों से मुकाबले की हिम्मत दिखाई, तो पाकिस्तानी सेना के चार टैंकों और विमान भेदी तोपों से खुद को बचा नहीं सके। दुश्मन के हमले में विमान की खिड़की के सामने से गोली लगने के कारण 16 दिसंबर 1971 को शहीद होकर वीरगति को प्राप्त हुए।
अमर शहीद कैप्टन मदन पाल चौहान का गांव जसाला के गुर्जर परिवार से संबंध रहा है। शहीद कैप्टन मदन पाल चौहान का जन्म 1944 में शिक्षा प्रेमी रहतू सिंह के परिवार में हुआ था। आगरा विश्वविद्यालय से बीएससी पास करके 1963 में आर्टिलरी में सीधे सीनियर कमीशन प्राप्त कर सेकेंड लेफ्टिनेंट बने। 1968 में वायु सेना एयर ओपी. में आ गए। हौसले और अरमान ऊंचे थे। 1970 में कैप्टन बने। सन 1971 में शकरगढ़ मोर्चे पर भारत-पाक युद्ध में उनकी वायुसेना की और तैनाती की गई। अपूर्व वीरता और शौर्य प्रदर्शित करते हुए डबल ड्यूटी हवाबाजी करके पाकिस्तान के 40 टैंक नष्ट करने का श्रेय प्राप्त किया। 16 दिसंबर 1971 को वीर गति को प्राप्त हुए। अमर शहीद कैप्टन मदन पाल चौहान की अपूर्व वीरता और शौर्य को देखते हुए उनकी पत्नी और परिवार को तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा वीर चक्र प्रदान किया गया। वायुसेना का एक्सग्रेसिया एवार्ड 42 हजार रुपये का दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा से परिवार जन बेहद खुश
शामली। अमर शहीद कैप्टन मदन पाल सिंह चौहान के भतीजे डाक्टर जनेश्वर चौहान और पौत्र कुंशाक चौहान ने बताया कि तीन माह पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद की स्मृति में उनके पैतृक गांव जसाला के लिंक रोड का नाम शहीद कैप्टन मदन पाल चौहान के नाम पर किए जाने की घोषणा की है। शासन द्वारा अधिकृत सूचना जारी हो चुकी है। जिले का लोक निर्माण विभाग द्वारा शहीद के नामकरण की रिपोर्ट शासन को भेज चुके हैं। परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा से बेहद खुश है। उनका कहना है कि 49 साल के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार ने शहीद के परिवार की सुध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed