फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Capitalism and casteism getting boost in BJP government: Vinay Ratna

भाजपा सरकार में पूंजीवाद व जातिवाद को मिल रहा बढ़ावा: विनय रत्न

Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Capitalism and casteism getting boost in BJP government: Vinay Ratna
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाभवन। प्रदेश में वर्तमान सरकार धर्म आधारित व सामंतवादी तरीके से कार्य कर रही है। जिससे पूंजीवाद, जातिवाद, धर्मवाद का बोलबाला हो रहा है। गरीब, शोषित, पिछड़े लोगों व मानवता के हितों को प्रदेश सरकार नजरअंदाज कर रही है। यह बात भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न ने सहारनपुर मंडल आसपा के उपाध्यक्ष राजकुमार सैनी के आवास पर पत्रकार वार्ता में कही।
विनय रत्न ने कहा कि भाजपा जिस सोच के तहत प्रदेश में कार्य कर रही है, इससे गरीब, दलित व शोषितों का भला होने वाला नहीं है। इस कार्यशैली से पूंजीवाद व जातिवाद को बढ़ावा मिल रहा है। इनकी हिन्दू राष्ट्र की कल्पना मनु स्मृति पर आधारित है। मनु स्मृति में बराबरी का अधिकार नहीं है। दलित समाज के लोगों की जमीन खरीदने के संबंध में प्रदेश सरकार का आदेश अत्यंत गलत है। सरकार भेदभाव का रवैया अपना रही है।
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता जाने के संबंध में कहा कि कानून सबके लिए बराबर है। इससे पूर्व भी कई नेताओं ने अपने भाषणों में गलत वक्तव्य दिए हैं, लेकिन उनके खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जो भी विपक्ष का नेता भाजपा की कार्यशैली के खिलाफ बोलता है उस पर कार्रवाई की जाती है। भाजपा संविधान को पूरी तरह नष्ट करना चाहती है और अपने निजी कानून देश पर थोपना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में उन्होंने बताया कि देश के 25 प्रदेशों में भीम आर्मी का संगठन है। आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर के नेतृत्व में आने वाला चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। इस अवसर पर आसपा राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य नीटू सिंह ,भीम आर्मी प्रदेश सहसंयोजक प्रवीण गौतम, आसपा मंडल उपाध्यक्ष सहारनपुर राजकुमार सैनी, भीम आर्मी महानगर संयोजक सहारनपुर विक्की पालीवाल, भीम आर्मी मंडल महासचिव अनुज भारती आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed