{"_id":"5810f2d04f1c1bac52bc289d","slug":"cane-purchasing-center-fork-uprooted","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्र का कांटा उखाड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्र का कांटा उखाड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी। गन्ना बकाया मूल्य भुगतान न होने पर किसानों का गुस्सा फूटने लगा है। बाबरी क्षेत्र के गांव कासमपुर में गुस्साए किसानों ने तितावी शुगर मिल के क्रय केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया और कांटा उखाड़ दिया।
किसानों ने मंगलवार शाम को गांव में एलान कराकर सभी किसानों को बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे क्रय केंद्र पर इकठ्ठा होने को कहा था। बुधवार सुबह दर्जनों किसान क्रय केंद्र पर पहुंचे। केंद्र पर मौजूद चौकीदार को आगाह करते हुए किसानों ने अपनी बात शुरू की। चौकीदार ने मिल अधिकारियों को कॉल करके सूचना दी।
इसके बाद गन्ना निरीक्षक सुनील कुमार और सुपरवाइजर सुरेश मलिक मौके पर पहुंचे तथा किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसानों ने उनकी बात नहीं सुनी और क्रय केंद्र का कांटा खोल दिया। किसानों ने मिल कर्मियों से कहा कि पहले बकाया भुगतान दिलाओ, उसके बाद ही गन्ना लेने की बात करना।
विज्ञापन
किसानों ने दोनों कर्मचारियों को बंधक बनाने का प्रयास भी किया। बाद में लोगों ने मामला शांत किया, जिसके बाद मिल कर्मी वहां से चले गए। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व किसानों ने तितावी चीनी मिल के ही लालूखेड़ी और साल्हाखेड़ी में क्रय केंद्र पर भी हंगामा कर कांटा उखाड़ दिया था।