{"_id":"5c17ec0fbdec2256fd70ef5b","slug":"cane-laden-vehicles-made-city-jam-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने से लदे वाहनों ने किया शहर जाम, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने से लदे वाहनों ने किया शहर जाम, परेशानी
Tue, 18 Dec 2018 12:03 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
jam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सोमवार को गन्ने से लदे वाहनों ने शहर को एक बार फिर से जाम कर दिया। वाहनों की लंबी कतारों के बीच लोग घंटों तक फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस के भी जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। शाम तक पुलिस जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था बनाने में लगी थी। वहीं, मिल अफसरों का कहना है कि गन्ने की ट्रालियां अधिक आने की वजह से समस्या बनी।
शहर में सोमवार दोपहर एक बजे के बाद गन्ने के वाहन लगातार बढ़ने लगे। कैराना, झिंझाना रोड से पहले तो गन्ने की बुगियां आईं, लेकिन कुछ देर बाद काफी संख्या में गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों का आना शुरू हो गया। मुजफ्फरनगर रोड की तरफ से भी गन्ने लेकर वाहन आने लगे। जिससे शहर के अंदर जाम लग गया। शहर में दिल्ली सहारनपुर रोड शाम चार बजे से जाम होनी शुरू हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने सड़क के एक किनारे वाहनों को लगाया, लेकिन कुछ किसानों के आडेे़ तिरछे वाहन लगाने से जाम और लगता चला गया। शाम को फव्वारा चौक से लेकर वीवी इंटर कालेज रोड, वर्मा मार्केट तिराहा, एमएसके रोड जाम हो गई। पुलिस जाम को खुलवाने के लिए शाम तक व्यवस्था बनाती रही, लेकिन कई वाहनों के आड़े तिरछे खड़े करने के कारण जाम बढ़ता ही चल गया। जिस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
माल से लदे वाहनों ने बढ़ाई मुश्किल
शहर के अंदर रेलवे रोड पर किराना मंडी भी है। इस मंडी से थोक व्यापारियों द्वारा माल लोड करके भी सप्लाई भेजी जाती है। शाम को मंडी से निकल रहे माल वाहक वाहन और दूसरी ओर गन्ने से लदे वाहन आने से जाम की समस्या और गहरा गई। रेलवे रोड स्थित मंडी को कई बार भैंसवाल रोड मंडी में शिफ्ट करने की बात हुई, लेकिन ये मामला ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की बढ़ी परेशानी
दोपहर ढाई से तीन बजे के बाद स्कूल कालेजों में छुट्टी होती है। इसके बाद शाम को छात्र कोचिंग जाते हैं। ऐसे में जाम की वजह से छात्रों को भी काफी परेशानियां उठानी पड़ी। छात्रों की साइकिल तक नहीं निकल पा रही थी। आए दिन के जाम से ये भी काफी परेशान हैं।
गली मोहल्लों में भी जाम
शहर के अंदर रोड जाम होने से लोगों ने अपने बाइक, स्कूटर को नाला पटरी से सब्जी मंडी रोड, नये बाजार, कबाड़ी बाजार की ओर से ले जाना शुरु किया तो यहां भी जाम लगना शुरु हो गया। ई रिक्शा वालों ने समस्या ओर बढ़ा दी।
कोट
मिल बिल्कुल सही इंडेंट जारी कर रहा है। इन दिनों बोगियों पर गन्ना कम आ रहा है। ट्राली ज्यादा हो गई हैं। ट्राली तुलने में भी ज्यादा वक्त लगता है। बड़ी होने की वजह से ये जगह भी घेरती हैं इसी वजह से ये समस्या बनी है। - दीपक राणा, सीनियर केन मैनेजर ,शामली शुगर मिल