{"_id":"5a1081ad4f1c1b76678bc236","slug":"candidates-hottest-gathering-crowd-to-become-chief-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य एजेंट बनने के लिए प्रत्याशियों के चहेतों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य एजेंट बनने के लिए प्रत्याशियों के चहेतों की उमड़ी भीड़
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना । निकाय चुनाव में मतदान के दौरान प्रत्याशियों के मुख्य एजेंट बनने के लिए कैराना और कांधला नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एवं वार्ड सभासद प्रत्याशियों के चहेतों की भीड़ लगी रही।
इसके चलते शनिवार को तहसील सभाकक्ष में कैराना नगर पालिका और कांधला नगर पालिका की अलग-अलग टेबल लगाई गई थी। दोनों टेबलों पर एक-एक चेयरमैन पद के आरओ और चार-चार वार्ड सभासद के आरओ मौजूद थे। वहीं कैराना नगर पालिका के चेयरमैन पद के 17 एवं 217 सभासद प्रत्याशियों तथा कांधला के चेयरमैन पद के 13 एवं 103 सभासद प्रत्याशियों के एक-एक मुख्य एजेंट बनाने का कार्य किया गया।
मुख्य एजेंट बनाने के लिए प्रत्याशियों से प्रारूप 15 जमा कराए गए। इसके बाद संबधित आरओ ने प्रारूप 15 को सत्यापित कराने के बाद प्रत्याशियों को वापस कर दिया। तहसीलदार अभय राज पांडेय ने बताया कि मुख्य एजेंट ही प्रत्याशियों के खर्च का हिसाब एवं लेखाजोखा रखेंगे। जबकि मतदान एजेंटों को मतदान वाले दिन 22 नवंबर को ही बूथों पर बनाया जाएगा। ब्यूरो