फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Candidates are campaigning using social media

Shamli News: सोशल मीडिया को माध्यम बना प्रत्याशी कर रहे है प्रचार-प्रसार

Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Candidates are campaigning using social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




ऊन। नगर निकाय चुनाव के दौरान जहां मोहल्ले व गलियां पोस्टर व बैनर से पट जाती थी। अब आधुनिकता के समय में चुनाव प्रचार का तरीका भी बदल गया है। इस बार प्रत्याशी सोशल मीडिया को प्रचार का जरिया बना रहे है। प्रत्याशी नए-नए ग्रुप बनाकर व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए अपने अपने चुनाव प्रचार में जुटे है। फेसबुक व्हाट्सएप पर सुबह शाम अभिवादन करके वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।


नगर निकाय चुनाव में इस बार व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक का जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है चेयरमैन पद के उम्मीदवारों से लेकर वार्ड प्रत्याशी तक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रचार कर रहे है। चेयरमैन पद के एक प्रत्याशी ने बताया कि अब प्रत्येक मोहल्ले के घर-घर में हर किसी के पास मोबाइल है। ऐसे में प्रचार का इससे अच्छा दूसरा कोई विकल्प नहीं हो सकता। वार्ड प्रत्याशी संजीव ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रचार करने से पोस्टर और बैनर का खर्च भी बच रहा है। एक बार में अपनी बात सभी समर्थकों तक पहुंच जाती है। प्रत्याशियों ने कितने ही ग्रुप बनाकर उनमें प्रचार किया जा रहा है। ग्रुप में लोक लुभावने वायदों के साथ अपने प्रत्याशी की जमकर तारीफ की जा रही है। दूसरी तरफ इस प्रकार के प्रचार से प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को बहुत बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed