फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Campaign started against e-rickshaws.... 42 vehicles were challaned

Shamli News: ई-रिक्शा के खिलाफ शुरू हुआ अभियान....42 वाहनों के हुए चालान

Thu, 03 Apr 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Campaign started against e-rickshaws.... 42 vehicles were challaned
शामली। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद में ई-रिक्शा के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एआरटीओ और यातायात प्रभारी ने 42 ई-रिक्शाओं के चालान किए और 8 रिक्शाओं पर सीज की कार्रवाई की।
विज्ञापन

23 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को ई-रिक्शाओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद परिवहन आयुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर जनपद में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके चलते बुधवार को भी जनपद में एआरटीओ रोहित राजपूत ने चेकिंग अभियान चलाया, उन्होंने 20 ई-रिक्शाओं के चालान किए और आठ ई-रिक्शा सीज की। वहीं यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज ने भी गुरुद्वारा तिराहे, धीमानपुरा रेलवे फाटक, विजय चौक आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। यातायात टीम द्वारा 22 ई-रिक्शाओं के चालान किए। अधिकारियों ने बताया कि चालान होने वाले वाहनों में बिना ड्राईविंग लाइसेंस, बिना फिटनेस वाले वाहन रहे और सीज होने वाले वाहनों में अपंजीकृत रिक्शा रही। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed