{"_id":"6470b3527d7b9cec300dfa24","slug":"camp-organized-to-get-the-benefit-of-samman-nidhi-shamli-news-c-26-1-smrt1056-3489-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए लगा शिविर
Fri, 26 May 2023 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 26 May 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, चौसाना। पंचायत सचिवालय पर कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सम्मान निधि के पात्र किसानों को जोड़ने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब सौ से अधिक किसान पहुंचे। जिसमें 35 का समाधान मौके पर किया गया।
आगामी 10 जून तक जनपद के सभी गांवों में सम्मान निधि के पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाए जाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चौसाना के पंचायत सचिवालय पर शुक्रवार को कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया। जिसमें 33 पंजीकृत किसान के पोर्टल पर दर्ज जानकारी ने लैंड मैपिंग व डीबीटी की समस्या आई। जिसके लिए किसानों को समय देकर समस्या के समाधान की जानकारी दी गई।
इसके साथ 35 पात्र किसानों की समस्या को दूर कर दिया गया और 14वीं किस्त आने तक लाभ मिलने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में पहुंचे नए पात्र किसानों को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन मिलने के बाद वेरिफिकेशन कर लाभ दिलाया जा सकें। इस दौरान राजस्व लेखपाल नागेंद्र शर्मा, कृषि विभाग से प्रदीप कुमार, सचिव ललित कुमार, पंचायत सहायक रचना देवी, सीएचसी संचालक प्रताप सिंह, इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक से अंकुर कुमार उपस्थित रहे।