फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call to reach Jayant Chaudhary's meeting

जयंत चौधरी की सभा में पहुंचने का आह्वान

Sun, 10 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Call to reach Jayant Chaudhary's meeting
शामली। गांव भभीसा में परमेंदर सिंह के आवास पर रालोद की बैठक हुई। जिसमें पार्टी नेता डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि आने वाली 11 अक्टूबर को बुढ़ाना में जयंत चौधरी की जनसभा होगी। जिसमें खाप चौधरी जयंत चौधरी को आशीर्वाद देंगे। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुए अत्याचार के बाद तमाम बाधाओं को पार करते हुए जिस तरीके से जयंत चौधरी पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे, इससे उन्होंने अपने दादा चौधरी चरण सिंह की याद दिलाई। चौधरी जयंत सिंह ने नूरपुर की जनसभा में घोषणा की है कि वह सरकार में आएंगे और किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 12 हजार कर दिया जाएगा। सीमांत व छोटे किसानों को 15 हजार दिए जाएंगे। शहरी मजदूर को भी मनरेगा में शामिल किया जाएगा। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विनोद कुमार ने शामली जिले से ज्यादा से ज्यादा संख्या में चौधरी जयंत सिंह के विचार सुनने के लिए बुढ़ाना चलने की अपील की। इस अवसर पर राधेश्याम, संजीव, भगत, महक सिंह, सतेंद्र ,देवेंद्र ,नरेंद्र, मुकेश, चंद्रपाल, रामफल, रामपाल, जीतेंद्र, बृजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed