{"_id":"5e122cac8ebc3e87a91f44fd","slug":"caa-law-of-not-allowing-citizenship-to-be-snatched-shamli-news-mrt4622958155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए नागरिकता छीनने नहीं देने का कानून: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए नागरिकता छीनने नहीं देने का कानून: सांसद
विज्ञापन
थानाभवन। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून लोगों से उनकी नागरिकता छीनने नहीं बल्कि उन्हें नागरिकता देने का कानून है। कुछ लोग इस संबंध में गलत अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
रविवार को कैराना सांसद प्रदीप चौधरी हसनपुर लुहारी गांव में गन्ना समिति के डॉयरेक्टर सुभाष सैनी के आवास पर पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय योजना के जरिए देश के गरीबी रेखा के नीचे लोगों को समाज की मुख्यधारा के साथ जोड़ने का काम किया गया है। करोड़ों लोगों तक सरकार ने इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया। आज घर की बहू बेटियां चूल्हे के धुएं के आगे नहीं बैठती। इसकेे अलावा भी सरकार की ओर से लोगों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष नागरिकता संशोधन कानून पर गलत बयानबाजी कर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहा है। जबकि इस कानून में ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति ऐसे लोगों की बातों में गुमराह न हो। आज देश विकास की ओर अग्रसर है, इसलिए हमारा दायित्व है कि हम सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएं। इस मौके पर डॉयरेक्टर सुभाष सैनी, अतर सिंह सैनी, राजकुमार सैनी, कुलदीप उर्फ नीटू, अमित सैनी, सतपाल सैनी, नितिन सैनी, रामपाल भगत, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।