{"_id":"68a62739b6f143ef26083f90","slug":"by-getting-training-young-men-and-women-will-be-able-to-start-their-own-industry-shamli-news-c-26-1-sal1002-147953-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्रशिक्षण पाकर युवक-युवतियां लगा सकेंगे अपना उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्रशिक्षण पाकर युवक-युवतियां लगा सकेंगे अपना उद्योग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ग्राम जलालपुर में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत दो दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर स्वावलंबन की राह दिखाने के साथ-साथ उन्हें अपना उद्योग स्थापित करने और दूसरों को रोजगार उपलब्ध कराने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी और कृषि वैज्ञानिक कविता भट्ट ने फीता काटकर व प्रशिक्षणार्थियों को लेखन सामग्री वितरित कर किया। इस अवसर पर डॉ. चौधरी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित युवा खाद्य प्रसंस्करण की लघु इकाई स्थापित कर स्वरोजगार के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभा सकेंगे।
केंद्र प्रभारी धर्मेंद्रपाल राठी ने बताया कि इस योजना में कम पूंजी निवेश करके भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही, इस योजना से गांव से शहरों की ओर पलायन पर भी रोक लगेगी। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य भी कराया गया और इच्छुक व्यक्तियों के प्रस्ताव तैयार कराए गए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विभाग द्वारा मशीन उपकरण की खरीद पर एक लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। कार्यक्रम में जलालपुर के प्रधान अरविंद कुमार शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।