फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By forming 6650 self-help groups, women will be made self-reliant.

Shamli News: 6650 स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर

Sat, 16 May 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 16 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
By forming 6650 self-help groups, women will be made self-reliant.
शामली। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले में 6650 स्वयं सहायता समूह बनाए जाएंगे। शासन की ओर से चालू वित्तीय वर्ष में विभाग को 6650 समूह बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। एक समूह में 10 या 20 महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें लघु ऋण, प्रशिक्षण, स्किल डेवलपमेंट और विपणन सहयोग जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से जनपद को मिले लक्ष्य में राशन कार्ड धारक, अंत्योदय कार्ड धारक, मनरेगा जॉब कार्डधारक महिलाएं और जीरो पावर्टी की महिलाओं को शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जनपद में पहले से करीब 5880 समूहों में करीब एक लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन

समूह से जुड़कर महिलाएं अपना रोजगार चला रहीं हैं। विभाग को मिले लक्ष्य के अनुसार, महिलाओं को समूह से जोड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में 10-10 और 20-20 महिलाओं समूह में लगभग 62261 महिलाओं को समूह से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन प्रबंधक ममता ने कहा कि शासन की ओर से विभाग को मिले लक्ष्य के अनुसार समूहों में महिलाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed