फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   By-election for the head and five panchayat members today

प्रधान और पांच पंचायत सदस्यों के लिए उपचुनाव आज

Mon, 20 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
By-election for the head and five panchayat members today
चौसाना। प्रधान पद के एक और ग्राम पंचायत पद के पांच पदों पर सोमवार को उपचुनाव होगा। जिसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रविवार शाम पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं में जुट गई।
विज्ञापन

चौसाना में ग्राम प्रधान पद पर सोमवार को उपचुनाव होना है। जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट है। मतदान के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। जिनमें छह बूथ जय भारत इंटर कॉलेज, छह बूथ प्राइमरी विद्यालय चौसाना, दो बूथ प्राइमरी विद्यालय पठानपुरा व एक बूथ प्राइमरी विद्यालय सुंदरनगर में बनाया गया है। रविवार शाम को पोलिंग पार्टी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान के लिए सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर लीं।
विज्ञापन

सचिव नवीन कुमार ने बताया कि मतदान कर्मियों के लिए हैंडवॉश, सैनिटाइजर, हैंड ग्लव्ज के साथ ही मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस के पालन की व्यवस्था की गई है। सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए मतदाताओं की पंक्तियां लगवाने के लिए कहा गया है। पुलिस ने भी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चौकी प्रभारी ने बताया कि मतदान केंद्र के आसपास की दुकानों को सुरक्षा के मद्देनजर बंद रखा जाएगा। मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ इकट्ठा न हो इसके लिए सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान और चार पंचायत सदस्यों की हो गई मृत्यु
चौसाना ग्राम पंजाब सिंह की मृत्यु होने के चलते उनका पद रिक्त हो गया था। इसके अलावा दथेड़ा, भूरा, टिटौली और जाफरपुर के ग्राम पंचायत सदस्यों की भी मृत्यु होने की वजह से पद रिक्त हो गया। जबकि भिक्की माजरा के ग्राम पंचायत सदस्य नितिन कुमार ने सरकारी नौकरी लगने पर पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed