फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Buying cane mill appeared in haste, getting paid idling

मिल ने गन्ना खरीद में दिखाई फुर्ती, भुगतान में हो रही सुस्ती

Thu, 12 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 12 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Buying cane mill appeared in haste, getting paid idling
suger mill - फोटो : amar ujala
शामली।  जिले की तीनों चीनी मिलों ने 142 लाख 99 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की है। जिसके आधार पर चालू पेराई सत्र का 191 करोड़ 15 लाख रुपये गन्ना भुगतान बकाया है। किसानों को 14 दिन में नियमित गन्ना भुगतान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


जिले की शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिल पर 231 करोड़ 70 लाख रुपया बकाया था। जिसमें से तीनों चीनी मिलों ने किसानों का 40 करोड़ 65 लाख रुपये भुगतान किया है। शामली चीनी मिल द्वारा 14 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने के बाद 77 करोड़ 15 लाख रुपये बकाया है। इस चीनी मिल ने 36.35 लाख क्विंटल  गन्ने की पेराई की है। ऊन चीनी मिल पर पिछले साल का 24 करोड़ रुपया बकाया है। 
विज्ञापन


चालू पेराई सत्र में इस मिल ने 10.72 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। चालू पेराई सत्र का 19.77 करोड़ रुपये सहित मिल पर 43 करोड़ 77 लाख रुपया कुल बकाया हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजाज ग्रुप की थानाभवन चीनी मिल ने चालू पेराई सत्र में 95.92 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। मिल पर  120.77 करोड़ बकाया में से 25.75 करोड़ रुपये का पिछला भुगतान किया है। नए पेराई सत्र का थानाभवन चीनी मिल पर 95 करोड़ दो लाख रुपये का गन्ना भुगतान बकाया है। जिला गन्नाधिकारी डॉक्टर अनिल भारती ने बताया कि जिले की चीनी मिलों पर 191 करोड़ 15 लाख रुपया बकाया है। चालू वर्ष में जिले की चीनी मिलों ने 142.99 लाख

क्विंटल गन्ने की पेराई की है। 

ऊन चीनी मिल ने किसानों के पिछले साल के 24 करोड़ रुपये का भुगतान 10 जनवरी तक करने का वादा किया था, अभी तक पुराना भुगतान साफ नहीं किया है। चीनी मिलों की ओर से 14 दिन में गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed