{"_id":"85be3dd439b708abeef7954de3754b56","slug":"buy-nomination-drew-crowds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन-पत्र खरीदने उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन-पत्र खरीदने उमड़ी भीड़
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन-पत्र खरीदने वालों की रविवार को भारी भीड़ रही। ब्लाक कार्यालय पर आठ खिड़कियों से नामांकन-पत्रों की बिक्री हुई। सोमवार से नामांकन-पत्र जमा होंगे, जिसके लिए प्रशासन ने कार्यालय पर बेरीकेडिंग की व्यवस्था करा दी है।
रविवार को ब्लाक कार्यालय पर ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए नामांकन-पत्र खरीदने वालों की भारी भीड़ रही। थानाभवन की आठ न्याय पंचायतों में 50 ग्राम पंचायतें आती हैं। इन ग्राम पंचायतों में 666 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने हैं।
आरओ जिला कृषि अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया रविवार को ग्राम प्रधान पद के 466 नामांकन-पत्रों की बिक्री हुई है, ग्राम पंचायत सदस्य पद के कुल 453 नामांकन-पत्र बिके हैं। इनमें 251 आरक्षित तथा 202 अनारक्षित सीटों के हैं।
विज्ञापन
कार्यवाहक बीडीओ डा. पंकज कुमार ने बताया कि नामांकन-पत्रों की बिक्री के लिये चार खिड़कियां खोली गई थीं। सोमवार को नामांकन-पत्र जमा कराए जाएंगे और बिक्री भी होगी।