फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Butrada villagers took out a tractor march over the name of the toll plaza.

Shamli News: टोल प्लाजा पर नाम को लेकर बुटराड़ा के ग्रामीणों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Tue, 31 Mar 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 31 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Butrada villagers took out a tractor march over the name of the toll plaza.
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बुटराड़ा गांव के ग्रामीण । संवाद
शामली/बाबरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर गांव का नाम लिखवाने की मांग को लेकर सोमवार को बुटराड़ा गांव के लोगों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। गांव से कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने वहां हंगामा करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनुज कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र में बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के अनुसार टोल प्लाजा का नाम उसी गांव के नाम पर रखा जाना चाहिए, जहां से सर्वाधिक भूमि अधिग्रहित की गई हो। उनका दावा है कि हाईवे निर्माण में बुटराड़ा गांव की करीब 70 प्रतिशत से अधिक भूमि अधिग्रहित की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सांसद और विधायक द्वारा भेजे गए पत्रों में भी बुटराड़ा नाम का उल्लेख किया गया है, लेकिन अब तक कहीं भी गांव का नाम प्रदर्शित नहीं किया गया है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।इस दौरान रामपाल, पवन कुमार, वीरेंद्र कुमार, भोपाल सिंह, वीरसैन, बबलू, आमिर, उमर खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करौदा हाथी व बंतीखेड़ा के ग्रामीण भी आमने-सामने
करौदा हाथी गांव के भाकियू (अराजनीतिक) जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक का कहना है कि टोल के सबसे नजदीक उनका गांव है और सबसे अधिक भूमि भी वहीं से अधिग्रहित हुई है। उन्होंने कहा कि पहले प्रशासन ने उनके गांव के नाम का बोर्ड लगाने की सहमति दी थी, लेकिन अब तक अमल नहीं हुआ। वहीं, बंतीखेड़ा गांव के रवि जागलान ने कहा कि प्रशासन के वादे के अनुसार दोनों गांवों के नाम का बोर्ड लगाना चाहिए, अन्यथा पंचायत कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

यह है पूरा मामला
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाबरी क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा को लेकर बंतीखेड़ा और करौदा हाथी गांव के ग्रामीण पहले से अपने-अपने गांव के नाम का बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कई बार धरना और पंचायतें भी हो चुकी हैं। प्रशासन ने दोनों गांवों के नाम का बोर्ड लगाने की सहमति जताई थी, लेकिन क्रम को लेकर विवाद हो गया और बोर्ड नहीं लग पाया। अब बुटराड़ा गांव के लोग भी इस मांग को लेकर आंदोलन में कूद पड़े हैं।


डीएम बोले, जल्द कराया जाएगा समाधान
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि ग्रामीणों से वार्ता कर टोल प्लाजा पर नाम लिखवाने के मामले का समाधान कराया जाएगा। जल्द ही सभी पक्षों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed