फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Butrada village jumped into the fight to get its name inscribed on the toll.

Shamli News: टोल पर नाम लिखवाने की जंग में कूदा बुटराड़ा गांव, पंचायत कर उठाई मांग

Mon, 30 Mar 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 30 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Butrada village jumped into the fight to get its name inscribed on the toll.
बुटराडा में पंचायत करते ग्रामीण।संवाद
शामली/बाबरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाबरी क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर नाम का बोर्ड लगवाने को लेकर चल रहे विवाद में अब बुटराड़ा के ग्रामीण भी कूद पड़े हैं।
विज्ञापन

गांव में पंचायत आयोजित कर ग्रामीणों ने टोल पर अपने गांव का नाम भी लिखवाए जाने की मांग की है।। ग्रामीणों का कहना है कि टोल और हाईवे के निर्माण में सबसे अधिक जमीन उनके गांव की अधिग्रहित हुई है, इसलिए बोर्ड पर उनके गांव का नाम होना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि 30 मार्च को वे डीएम अरविंद कुमार चौहान से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। पंचायत में ग्रामीणों ने कहा कि टोल और इंटरचेंज क्षेत्र में उनके गांव की जमीन सबसे ज्यादा है, इसलिए टोल के दोनों ओर उनके गांव का नाम भी लिखा जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बंतीखेड़ा और करौदा हाथी गांव के लोग बेवजह अपने-अपने गांव का नाम लगाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे न्यायालय का रुख करेंगे और आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पंचायत में ग्राम प्रधान अनुज कुमार, सुनील कुमार, बबलू खान, आशीष, दानिश खान, प्रिंस चौधरी, अफजल खान, खालिद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


यह है पूरा विवाद
पिछले करीब 17 दिनों से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाबरी क्षेत्र के टोल प्लाजा पर नाम लिखवाने को लेकर बंतीखेड़ा और करौदा हाथी गांव के ग्रामीणों के बीच विवाद चल रहा है। इस दौरान कई बार हंगामा और पंचायतें भी हो चुकी हैं। एनएचएआई अधिकारियों ने दोनों गांवों के नाम का बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बंतीखेड़ा गांव के लोग पहले अपने गांव का नाम लिखे जाने की मांग कर रहे हैं।

मामले को लेकर ग्रामीणों से वार्ता की जाएगी और जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
— अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed