फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Businessman emphasizing solidarity

व्यापारी एकजुटता पर बल

Sun, 20 Dec 2015 01:11 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 20 Dec 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
 Businessman emphasizing solidarity
कैराना/कांधला/जलालाबाद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की जलालाबाद और कैराना में बैठक हुई। इसमें व्यापारी सुरक्षा समेत अन्य समस्याओं पर विचार किया। साथ ही व्यापारियों को पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शनिवार को कैराना में व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष संजय सिंह राजपूत के आवास पर व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा सभी व्यापारियों को अपना पंजीकरण कराना जरूरी है। अनिल गुप्ता, प्रवीण, शगुन मित्तल, आरिफ चौधरी आदि रहे। 
विज्ञापन


कांधला में सीमेंट व्यापारी अरविंद कंसल के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि जनपद में व्यापारी बदमाशों के निशाने पर हैं। जलालाबाद में व्यापारी को गोली मारने व रंगदारी मांगने की घटना निंदनीय है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मडल के तत्वावधान में बरेली में 13 मार्च 2016 को सम्मलेन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने कांधला स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली अजमेर एक्सप्रेस के स्टापेज कराने की मांग की। कुछ व्यापारियों ने किशोरी की बरामदगी को लेकर थाने में जाने पर थानाध्यक्ष द्वारा अभद्रता करने का मुद्दा उठाया। मोहनलाल काचावला, पवन कंसल, दिनेश चंद गुप्ता, गुणपाल जैन, सचिन गोयल, भीम सैनी, अमित गर्ग आदि  रहे।


जलालाबाद में व्यापार मंडल की बैठक में सुरक्षा का मुद्दा छाया रहा। प्रदेशा अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा एक व्यापारी पर दिन दहाड़े हमला होता है और पुलिस कुछ नहीं कर रही है।  इस संबंध में जल्द ही  प्रतिनिधिमंडल आईजी से मिलेगा। नगराध्यक्ष उपेंद्र गुप्ता,  प्रकाश चंद पाल, माजिद मलिक, प्रदीप कुमार, दीपक गर्ग, मनोज चावला, देवेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed