{"_id":"5f1f0fdc8ebc3e9ff455f4c1","slug":"buses-and-trips-will-increase-on-rakshabandhan-shamli-news-mrt49336136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर बढ़ेंगी बसें और ट्रिप भी ज्यादा होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर बढ़ेंगी बसें और ट्रिप भी ज्यादा होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर बढ़ेंगी बसें और ट्रिप भी ज्यादा होंगी
शामली। यूपी रोडवेज ने रक्षाबंधन के त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना महामारी के बावजूद खूब आवागमन होगा इसलिए रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बसों की ट्रिप बढ़ेंगी। जिले के मुख्यमार्गों पर 131 बसों की 250 ट्रिपें बढ़ने की संभावना है। अधिक सवारियों के निकलने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
रक्षाबंधन का त्योहार तीन अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार कोरोना के मद्देनजर रोडवेज और प्राइवेट बसों में सवारियों का टोटा है। अपेक्षा से कम सवारियां निकल रहीं हैं। तीन अगस्त को मनाए जाने वाले भाई- बहिनों के त्योहार रक्षाबंधन पर खूब आवागमन होना है। इसकी तैयारियां यूपी रोडवेज ने शुरू कर दी हैं। शामली डिपो रक्षा बंधन पर 22 अनुबंधित बसों का संचालन करेगा। बस स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि फिलहाल शामली डिपो से 19 अनुबंधित बसों की प्रतिदिन 62 ट्रिप संचालित हो रही हैं। रक्षाबंधन पर 22 बसों की 85 ट्रिप हो जाएंगी। उनका कहना है कि जिले के दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग, मेरठ-शामली मार्ग, मुजफ्फरनगर- शामली, कैराना समेत जिले में मुख्य मार्गों पर 131 रोडवेज बसों एवं मिनी बसों का संचालन हो रहा है। 131 बसों की 250 ट्रिपों का संचालन होगा। अधिक सवारियां निकलने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। रोडवेज बसों का संचालन सुबह पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक होगा।
बसों में खड़े होकर नहीं होगी यात्रा
सहारनपुर मंडल के आरएम मनोज त्रिवेदी का कहना है कि रक्षाबंधन पर यूपी रोडवेज की बसों में स्टैंडिंग सवारियों की अनुमति नहीं दी जाएगी। रोडवेज बसों एवं सीटों को सैनिटाइज करके सवारियों के हाथ धुलवाए जाएंगे। इसके बाद ही उन्हें बसों में बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
बहनों को मुफ्त यात्रा पर लगी निगाहें
शामली। यूपी रोडवेज हर साल रक्षाबंधन पर बहिनों को एक दिन के लिए मुफ्त यात्रा का ऑफर देता है। इस बार कोरोना लॉकडाउन रहने से महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हो रही है। यूपी रोडवेज के अफसर भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा को लेकर कुछ भी नहीं बता रहे हैं। आरएम मनोज त्रिवेदी का कहना हैै कि लखनऊ से आदेश आते ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
प्रतिदिन बसों के संचालन का आंकड़ा
डिपो- -- रोडवेज बसें
गंगोह डिपो 6
सहारनपुर डिपो 30
मुजफ्फरनगर 10
मेरठ 12
बड़ौत 20
लोनी 10
मिनी बसें 49
कुल बसें 131