फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bus trips will be increased on the festival of Bhaiya Dooj.

Shamli News: भैया दूज के त्योहार पर बसों के बढ़ाए जाएंगे फेरे

Sun, 03 Nov 2024 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bus trips will be increased on the festival of Bhaiya Dooj.
शामली। भैया दूज के पर्व को लेकर रोडवेज ने बसोंं के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की व्यवस्था की है। उधर, शासन ने चालक-परिचालकों और कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। जिस रूट की सवारी ज्यादा होगी, उसी रूट पर बसें बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को जिले में भैया दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार पर भाईयों का अपनी बहनों के यहां जाकर तिलक कराने की परंपरा है। इस दिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होेने के कारण बसों और ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निगम के अधिकारियों ने बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की है। शामली डिपो में 40 अनुबंधित बसें है। अनुबंधित बसों के सहारे ही डिपो चलाया जा रहा है। निगम की तरफ से डिपो में अभी कोई बस नहीं है। शामली रोडवेज स्टेशन के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया भैयादूज पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है। इसे देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था न होने के कारण बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी की गई है। इसके लिए निगम की तरफ से चालक-परिचालकों और कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की है, जिसके तहत उन्हें निर्धारित दूरी या उसके अधिक दूरी तय करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया यात्रियों की सुविधा के जिस मार्ग पर सवारी ज्यादा होगी, उसी मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed