{"_id":"58a73c5b4f1c1bb901d83e53","slug":"bus-collision-killed-bike-rider-making-kaohram","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 18 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। परिवार में ही होने वाली किसी शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के साथी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर चालक को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम में मच गया।
शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे राजेंद्र पुत्र चंद्रभान और संजय पुत्र भोपाल निवासी खंद्रावली थाना कांधला बाइक से शादी के कार्ड देने हींड कैडी मार्ग से बाबरी जा रहे थे।
जैसे ही दोनों कैड़ी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही गंगोह मुजफ्फरनगर रूट की बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बस चालक सलीम को गाड़ी सहित हिरासत में ले लिया। राजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खेत में रूटावेटर से कट गई बालिका
थानाभवन। गांव हींड निवासी तसव्वर पुत्र यासीन अपने खेत पर ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर पर ही उसकी आठ वर्षीय पुत्री छोटी भी बैठी हुई थी। जुताई करते समय अचानक बच्ची का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह ट्रैक्टर से गिरकर रूटावेटर में फंस गई। पलक झपकते ही बच्ची का शरीर टुकड़ों में बंट गया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।