फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Burnt the dead body after taking it on bike for 25 km

Shamli News: 25 किमी तक बाइक पर ले जाकर शव को जलाया

Sun, 02 Feb 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Burnt the dead body after taking it on bike for 25 km
छात्र की हत्या के पकड़े गए आरोपी सफेद जैकेट में हर्ष, महरून जैकेट में मंजीत। सौजन्य : पुलिस। - फोटो : udhampur news
शामली। शहर के माजरा रोड नई बस्ती निवासी कक्षा 11 के छात्र कमल की हत्या कर आरोपी शव को बाइक से 25 किमी दूर नहर पटरी से गंदेवड़ा संगम के निकट ले गए और वहां पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया। इस दाैरान आरोपियों को रास्ते में कहीं पुलिस भी नहीं मिली।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मृतक व आरोपी आपस में दोस्त है। मंजीत की एक छात्रा से दोस्ती थी। कुछ दिन पहले कमल की भी उसी छात्रा से दोस्ती हो गई थी। इसे लेकर मंजीत, कमल से रंजिश रखने लगा। इसे लेकर पूर्व में मारपीट भी हुई। इसके बाद मंजीत ने हर्ष व तुषार के साथ मिलकर कमल की हत्या की योजना बनाई। हर्ष ने कमल को फोन कर बुलाया और उसे गांव मुंडेट कलां के पास नाले के निकट खाली प्लाॅट में ले गया। वहां पर कमल के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान दीवार से टकराने पर सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी मौत हो गई। वे शव को वहीं छिपाकर घर आ गए थे। इसके बाद रात में आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक से करीब 25 किलोमीटर दूर नहर पटरी से गंदेवड़ा संगम पहुंचे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की उम्र 20- 22 साल के आसपास हैं। nतीन भाई कमल को ही मानते थे अपना बेटा : छात्र कमल के पिता धर्मेंद्र रोहिला चार भाई में तीसरे नंबर का हैं। सबसे बड़ा भाई सतेंद्र व नरेंद्र है जबकि सबसे छोटा जितेंद्र है। सतेंद्र व नरेंद्र के कोई संतान नहीं है। जबकि जितेंद्र के एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र के कमल और उससे छोटी बहन पल्लवी है, जो कक्षा नौ में पढ़ती है। संतान न होने के कारण सतेंद्र व नरेंद्र भी कमल को ही अपना पुत्र मानते थे।
कमल की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। नरेंद्र मुंडेट कलां गांव में रहता है जबकि अन्य तीनों भाई माजरा रोड नई बस्ती में रहते हैं। nआरोपी हर्ष परिवार के साथ करता रहा हमदर्दी का नाटक : छात्र के लापता होने की जानकारी मिलने पर परिजन जब उसकी तलाश में जुटे हुए थे तो हर्ष भी उनके साथ रहा, ताकि उस पर किसी तरह का कोई शक न हो सके, लेकिन आखिर में वह पुलिस की पकड़ में आ गया। n15 साल पहले किराये पर रहा हर्ष का परिवार : एसपी के मुताबिक हर्ष मूल रूप से बड़ौत के रहने वाला है। उसके पिता करीब 15 साल पहले परिवार के साथ काम के सिलसिले में शामली आए थे और कमल के पिता के घर पर कई साल तक किराये पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed