फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Burglary in police station warehouse, cash and guns missing

Shamli News: थानों के मालखाने में सेंधमारी, गायब हो रही नकदी और तमंचे

Sun, 29 Dec 2024 10:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 29 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Burglary in police station warehouse, cash and guns missing
शामली। शहर कोतवाली के बाद अब थानाभवन थाने के मालखाने से भी पांच लाख 15 हजार 850 रुपये, 27 से ज्यादा मोबाइल फोन और अन्य सामान गुम मिला है। डीएम द्वारा गठित कमेटी की जांच में इसका खुलासा हुआ है, जबकि अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले अर्धवार्षिक और वार्षिक निरीक्षणों में इसकी जानकारी तक नहीं लग पाई।
विज्ञापन

थानाभवन थाने में तैनात आरक्षी राजेश कुमार की 11 नवंबर 2020 में मृत्यु होने के बाद डीएम के आदेश पर चार सदस्यों की कमेटी ने माल मुकदमाती सामान की जांच की। जांच में मालखाने से सामान गायब मिला। माल मोहर्रिर विपिन कुमार की तरफ से एसपी को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया कि आरक्षी राजेश कुमार की नियुक्ति अवधि 15 जुलाई 2018 से 28 अगस्त 2018 तथा 10 फरवरी 2019 से 31 जून 2019 तक रही। उनकी नियुक्ति के दौरान माल मुकदमाती कम होना पाया गया, जो अभी तक बरामद नहीं हो सका है।
विज्ञापन

दोबारा जांच के बाद 31 अक्तूबर 2024 की रिपोर्ट में भी माल मुकदमाती कम मिला। इस मामले में थानाभवन थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना की तरफ से थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में 5,16,850 रुपये, करीब 27 तमंचे, कारतूस, बड़ी मात्रा में शराब, मादक पदार्थ, गोकशी के उपकरण, रेक्टिफाइड, 20 मोबाइल फोन आदि सामान गुम होना पाया गया है। इस मामले की की जांच अपराध निरीक्षक जितेंद्र शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इससे पहले शहर कोतवाली के मालखाने से भी इसी तरह तमंचे, कारतूस समेत करीब 145 सामान गुम मिला था। उस मामले में भी मृतक सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनोेंं मामलों में डीएम द्वारा गठित चार सदस्यीय कमेटी की जांच में ही मालखाने से सामान गायब होने के खुलासे हुए हैं, जबकि अधिकारियों द्वारा साल में दो बार अर्धवार्षिक व वार्षिक निरीक्षण के दौरान इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
पशु क्रूरता अधिनियम में जब्त कार भी गायब
थानाभवन थाने पर मालखाने से गुम सामान में पशु क्रूरता अधिनियम में जब्त की गई कार का भी पता नहीं चला है। इसमें कार छूटी या नहीं यह रजिस्टर में अंकित नहीं है और न ही कार थाने में खड़ी है।
ई मालखाना बनाने की चल रही प्रक्रिया
शामली। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि मालखाने में रखे सामान को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया में समय लगता है। अब शासन के निर्देश पर प्रदेश में प्रत्येक थाने पर ई मालखाना बनाया जाना है। इसमें मालखाने में रखे जाने वाले सामान का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। जिले के थानों पर ई मालखाना बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मालखाने में सामान की जांच की एक प्रक्रिया है। उस प्रक्रिया के तहत डीएम द्वारा गठित कमेटी जांच करती है। जो माल गायब मिलता है, उसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। दोनों थाने के मामलों में जिनके पास उस समय माल का चार्ज रहा है, उनकी मृत्यु हो चुकी है। मालखाने में मिलान के दौरान उनके द्वारा मालखाने में रखा गया सामान इधर-उधर रखा होने के कारण पूरा नहीं मिल पाया है। शामली कोतवाली के मालखाने से गायब अधिकतर माल बरामद हो चुका है। अब 30-35 माल का मिलान होना बाकी है।
- रामसेवक गौतम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed