{"_id":"5d9783ba8ebc3e013662b8f1","slug":"bullion-market-increased-in-navratri-shamli-news-mrt4468250199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में सराफा बाजार में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में सराफा बाजार में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
शामली सर्राफा बजार में हार देखती महिला
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नवरात्र में सराफा बाजार में रौनक छाई हुई है। सोने-चांदी की ज्वेलरी के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी का भी क्रेज बना हुआ है। बाजार में फैंसी ज्वेलरी ने धूम मचा रखी है। महिलाओं और युवतियों द्वारा फैंसी आइटम पसंद किए जा रहे है।
नवरात्र शुरू होते ही बाजार में रौनक छा गई है। ज्वैलरी खरीदने के लिए महिलाओं और युवतियों के पहुंचना शुरू हो गया है। भले ही महंगाई बढ़ रही हो, लेकिन त्यौहारों को लेकर अभी से खरीदारी शुरू हो गई है। खासतौर से करवा चौथ को लेकर बाजार में व्यापारियों ने तैयारी कर ली है। दुकानों पर डिमांड के अनुसार माल का स्टॉक कर लिया है। नवरात्र के दिनों में ग्राहकों के निकलने के कारण बाजार गुलजार होने लगे है। इसे देखते हुए व्यापारी इस बार 15 से 20 प्रतिशत अधिक का कारोबार होने की उम्मीद जता रहे है।
मुंबई, राजकोट, अहमदाबाद की फैंसी पायल बनी पंसद
त्योहारों पर सराफा बाजार में चांदी की पायल की खरीदारी जमकर हो रही है। सराफा व्यापारी अनिल वर्मा ने बताया कि इस बार मुंबई, राजकोट और अहमदाबाद की पायल पसंद की जा रही है। ये पायल वजन में हल्की, बारीक और आकर्षक है। इनके अलावा करिश्मा, आट्ठा, मयूरी और सिगनेटिक पायल भी बाजार में छाई हुई है। सोने की ज्वेलरी में बारीक डिजाइन वाली चेन, कुंदन वाले सैट, कास्टिम की यू और वी सेफ की अंगूठी, काले और सफेद मोती वाले मंगलसूत्र ज्यादा पसंद किए जा रहे है।
विज्ञापन
नग वाले बिछुवे ज्यादा पसंद
सराफा व्यापारी मुकेश वर्मा ने बताया कि वैसे तो करवा चौथ के त्योहार में कई दिन बाकी है, लेकिन अभी से खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार लहंगा बिछवे, गुटडे बिछुवे, छल्ला बिछुवे और लौंग वाले, प्लेन मीने नगीने वाले और एप्पल वाले बिछुवे ज्यादा पसंद किए जा रहे है। अशोक वर्मा ने बताया कि फैंसी नग वाले एंटीक मुंबई बिछवे और पायल की बिक्री हो रही है।
त्योहार से पहले ही तैयारी
बाजार में खरीदारी करने आई पंजोखरा निवासी आरती ने बताया कि नवरात्र से ही त्योहार शुरू हो जाते है। त्योहारों के लिए वह बिछवे और पायल आदि खरीदने आई है। नया गांव निवासी सीमा और सिंभालका निवासी सुनीता ने बताया कि त्योहार नजदीक आते ही दुकानों पर भीड़ हो जाती है। इसलिए वे पहले ही खरीददारी कर रही है।
चांदी के गिफ्ट आइटम से सजे बाजार
त्योहारों को लेकर ज्वेलरी की दुकानों पर चांदी के गिफ्ट सजे हुए है। इनमें श्री लक्ष्मी-गणेश और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां, चांदी के बर्तन, 10 से 100 ग्राम तक के डालर, चांदी का एक हजार का नोट आदि गिफ्ट आइटम आए हुए है।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी का भी बाजार भी दम
सोने-चांदी की ज्वेलरी के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी का भी अपना क्रेज है। महंगाई के दौर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी काफी पसंद की जा रही है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कारोबारी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि अमेरिक डायमंड के मंगलसूत्र और गोल्डन रिंग, नग वाली एंटीक पायल, नग वाले फैंसी कंगन, ब्रास वाले गोल्डन कंगन, गोल्डन बारीक चेन और डबल टोन वाले गोल्डन हार ज्यादा पसंद किए जा रहे है।