फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bullion market broken in Corona curfew

कोरोना कर्फ्यू में सराफा बाजार भी टूटा

Wed, 12 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bullion market broken in Corona curfew
कोरोना कर्फ्यू में सराफा बाजार टूटा
विज्ञापन

शामली। अक्षय तृतीया का पर्व 14 मई को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लगाए गए कर्फ्यू में सराफा बाजार बंद चल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि शामली शहर में सराफा कारोबार से जुड़ी छोटी बड़ी एक सौ से अधिक दुकानें हैं। पिछले पिछले साल इन दिनों में लॉकडाउन में बाजार बंद रहने से कारोबार प्रभावित हुआ था। व्यापारियों को अक्षय तृतीय पर इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद थी, इसे लेकर तैयारी भी की गई थी, लेकिन बाजार बंद होने से सभी तैयारी धरी रह गई। सराफा व्यापारियों का कहना है कि अक्षय तृतीय के दिन एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद थी। पिछले करीब 10 दिन से कोरोना कर्फ्यू में बाजार बंद रहने से पांच करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।
- पिछले साल लॉकडाउन में बाजार बंद रहने से व्यापारियों को नुकसान हुआ था। इस बार फिर कोरोना कर्फ्यू में सराफा बाजार बंद है। इस बार अक्षय तृतीया के साथ ईद और शादी विवाह होने से अच्छे कारोबार की उम्मीद थी। इसके लिए तैयारी भी की गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से तैयारी धरी रह गई। - रवि संगल, सराफा व्यापारी
विज्ञापन

- अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए इस दिन अन्य दिनों के मुकाबले अच्छा कारोबार होता है। पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना कर्फ्यू के कारण सराफा बाजार बंद है, जिस कारण कारोबार में नुकसान हो रहा है। - अंकित मित्तल, सराफा व्यापारी, बड़ा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- अक्षय तृतीया पर अच्छे कारोबार की उम्मीद थी, इसके लिए तैयारी भी की गई थी। मगर पिछले 10 दिन से कोरोना कर्फ्यू में दुकानें बंद चल रही हैं। अक्षय तृतीय पर भी दुकान नहीं खुलेगी। इससे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। - राजेश कुमार, सराफा व्यापारी, गांधी चौक

- पिछले साल तो लॉकडाउन में कारोबार ठप रहा था। इस बार उम्मीद थी कि अक्षय तृतीया, ईद और शादी विवाह के सीजन में कारोबार अच्छा रहेगा, लेकिन कोरोना की वजह से कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। यहां तक कि शादी विवाह के जो ऑर्डर थे, उन्हें लोग निरस्त करने की बात कह रहे हैं या फिर आगे कोरोना खत्म होने तक के लिए बढ़ा दिए गए है। कुल मिलाकर सराफा बाजार पर कोरोना की मार पड़ी है। - संजय मित्तल, सराफा व्यापारी, नेहरू मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed