{"_id":"62571557e4ec610e47522261","slug":"building-a-shelter-is-now-up-to-40-percent-more-expensive-shamli-news-mrt5844230159","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना बनाना अब 40 प्रतिशत तक हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना बनाना अब 40 प्रतिशत तक हुआ महंगा
विज्ञापन
शामली के एक गोदाम में रखे सीमेंट के बोरे।
- फोटो : ?????
आशियाना बनाना अब 40 प्रतिशत तक हुआ महंगा
शामली। महंगाई के दौर में अपना आशियाना बनाना और भी मुश्किल हो गया है। भवन निर्माण सामग्री के दाम फिर से बढ़ गए हैं। पिछले दिनों लोहा और स्टील के दामों में वृद्धि हुई थी। अब सीमेंट के दामों में 35 से 50 रुपये तक का उछाल आया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने की वजह से अब सीमेंट की कीमतों में कंपनियों ने वृद्धि कर दी है। पिछले कुछ दिन में मकान निर्माण की लागत 40 प्रतिशत बढ़ गई है।
इस तरह हो रही बढ़ोतरी
भवन निर्माण सामग्री के सप्लायर देवेंद्र कुमार का कहना है कि निर्माण सामग्री में पिछले माह से वृद्धि होनी शुरू हो गई थी। इस वृद्धि का असर उन आम लोगों की जेब पर पड़ने लगा है, जो मौजूदा समय में घर बना रहे हैं। सीमेंट का बैग कुछ दिनों पहले 400 रुपये तक मिल रहा था। वह अब 435 से 450 रुपये में मिल रहा है। वहीं, लोहे के दाम रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने पर बढ़े थे। सरिये के रेट 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। अब थोड़ी कमी आई है। इसके अलावा रेत, रोड़ी और डस्ट के दाम भी बढ़े हैं।
40 फीसदी तक महंगा हुआ घर बनाना
शहर के बिल्डर पवन नैन का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जिससे आम आदमी परेशान है। मौजूदा समय में घर के निर्माण की कीमत 40 फीसदी के आसपास बढ़ चुकी है। स्टील और लोहे की कीमत बढ़ने से सरिया के साथ-साथ पाइप फिटिंग, सेनेटरी फिटिंग की कीमतें बढ़ रही हैं। अब सीमेंट का रेट भी कंपनियों ने बढ़ा दिया।
विज्ञापन
अचानक की गई बड़ी बढ़ोत्तरी
अभी तक सीमेंट की बोरी पर दस रुपये प्रति बोरी का इजाफा किया जाता था, लेकिन अब अचानक की गई बड़ी बढ़ोत्तरी से भवन निर्माण पर इसका सीधा असर पड़ेगा। मकान बनाना भी अब मुश्किल काम हो गया है। सीमेंट के दामों में इस वृद्धि से आम आदमी की जेब पर सीधा असर आएगा और उन्हें नुकसान होगा।
निर्माण सामग्री पहले अब
सरिया 6200 रुपये 7700 रुपये (प्रति क्विंटल)
सीमेंट 400 रुपये 450 रुपये (प्रति बैग)
रेत 30 रुपये 35 रुपये (प्रति क्विंटल)
डस्ट 70 रुपये 75 रुपये (प्रति क्विंटल)
रोड़ी 70 रुपये 75 रुपये (प्रति क्विंटल)