फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Budget not available from the government, how should flood protection work

नहीं मिला शासन से बजट, कैसे हो बाढ़ सुरक्षा कार्य

Sat, 04 Jul 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Budget not available from the government, how should flood protection work
चौतरा के कलरी में बाढ से पूर्व बचाव के लिए लगायी गई बल्लिया - फोटो : SHAMLI
शामली। बरसात सिर पर आ गई है, लेकिन जिले में यमुना नदी में बाढ़ सुरक्षा की आधी अधूरी तैयारी है। हालात ये हैं कि जिला प्रशासन को बाढ़ सुरक्षा के नाम पर अभी तक शासन से अभी तक बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन

यमुना नदी के किनारे सहारनपुर जिले से लेकर बागपत जिले की सीमा तक 52.730 किमी लंबाई वाला तटबंध है। नदी में बाढ़ से प्रभावित 39 गांव शामिल है। वर्ष 2013 में यमुुना नदी में बाढ़ आने से मवी के पास तटबंध टूटा गया था। मामौर गांव में यमुना का पानी आबादी के बीच आजाने से भारी तबाही मचाई थी। हरियाणा के पानीपत जिले को जोड़ने वाले लिंक मार्ग यमुना में बाढ़ आने से बहा गया था। जिले के डुंडूखेडा, सहपत, मवी, मामौर, रामड़ा, मंडावर, नंगला राई, पढेड, कलरी, चौतरा, हैदरपुर, बिड़ौली, मंगलौरा, समेत कई गांव में भारी तबाही मचाई थी। हालात यह हो गए थे कलरी गांव के पास पानी पहुंच गया था। वर्ष 2013 में यमुना नदी में आठ लाख 28 हजार क्यूसेक और वर्ष 2019 में 8 लाख 8 हजार क्यूसेक पानी आया था। पहाड़ो पर बारिश आने की जानकारी मिल रही है। बाढ़ सुरक्षा के नाम पर जिला प्रशासन को शासन से बजट नहीं मिला है। डीएम जसजीत कौर ने पिछले सप्ताह यमुना नदी के बाढ़ सुरक्षा के लिए ऊन ब्लाक के कलरी गांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ सुरक्षा के कार्य न होने ड्रेनेज खंड के अफसरों पर नाराजगी प्रकट की थी।
विज्ञापन

कलरी गांव की सुरक्षा कार्य जारी
शामली। ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता अशोक कुमार धीमान ने बताया कि जिले में यमुना नदी में बाढ़ आने से 39 गांव प्रभावित होते हैं। वर्ष 2013 और 2019 में यमुना नदी में बाढ़ आने से 232.75 मीटर से अधिक जलस्तर नहीं पहुंचा। पहाड़ो में बारिश होने से हथनी कुंड बैराज से 350 क्यूसेक पानी छोड़ा जार हा है। मौजूदा समय में 228 मीटर यमुना का जलस्तर है। शासन से बाढ़ राहत के नाम पर 40 लाख रूपये का बजट मांगा गया था, लेकिन अभी तक बाढ़ राहत का बजट नहीं मिला है। ड्रेनेज खंड कलरी गांव में सुरक्षा के नाम बल्लियां लगाकर सुरक्षा कर रहा है। बाढ़ सुरक्षा के नाम पर ड्रेनेज खंड मुजफ्फरनगर और शामली जिला मुख्यालय बिड़ौली में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए है। जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम नंबर 01398- 270203 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी का जलस्तर का आंकड़ा
सामान्य जलस्तर 227.58 मीटर
जलस्तर का चेतावनी बिंदु 230 मीटर
खतरे का निशान 230.85 मीटर
खतरे के निशान से ऊपर 232.75 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed