फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BSP made Shripal Rana its candidate

Shamli News: बसपा ने श्रीपाल राणा को बनाया प्रत्याशी

Tue, 19 Mar 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 19 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
BSP made Shripal Rana its candidate
बसपा प्रत्याशी श्रीपाल राणा। सौजन्य ..सोशल मीडिया
शामली। बसपा हाईकमान ने कैराना लोकसभा सीट पर ठाकुर- दलित समीकरण का दांव खेलते हुए नानौता ब्लॉक के श्रीपाल राणा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा ने सांसद प्रदीप चौधरी को दूसरी बार टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया था। सपा -कांग्रेस गठबंधन से हसन परिवार की इकरा हसन को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा और सपा की के प्रत्याशी घोषित होने के बाद बसपा पर सभी दलों की नजरें लगी हुई थी। देर रात कैराना लोकसभा सीट पर सहारनपुर जिले के भावसी निवासी बीएसएफ के रिटायर्ड जवान श्रीपाल राणा को प्रत्याशी बना दिया गया। दो दिन से श्रीपाल राणा लखनऊ में ही डेरा डाले हुए थे। जबकि बसपा से टिकट पाने की जुगत में कई दावेदार थे। बसपा के जिला प्रभारी सुनील जाटव का कहना है कि श्रीपाल राणा को प्रत्याशी बनाया गया है। मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। श्रीपाल राणा का कहना है कि राजपूत के साथ साथ दलित, मुस्लिम और सभी वर्गों का मत बसपा के साथ है, जिसके कारण बसपा कैराना लोकसभा सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। बताया जा रहा है कि करीब छह माह पूर्व ही राणा ने बसपा ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed