फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bruli put the jam in the Czech Post

बिड़ौली में चेकपोस्ट पर लगाया जाम

Mon, 22 Feb 2016 01:22 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 22 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। हरियाणा में चल रहे जाट आरक्षण आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र के जाट समाज ने मेरठ करनाल हाईवे स्थित बिड़ौली चेकपोस्ट पर बैरियर और ट्रैक्टर ट्राली लगाकर जमा लगा दिया।
विज्ञापन


पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हाईवे पर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया। हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे जाट समुदाय का समर्थन किया। जाम के चलते हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी रही ।। यूपी से करनाल जाने वाले और यहां से हरियाणा जाने वाली महिलाओं बच्चों को  परेेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए यमुना नदी के पुल के नीचे से लिंक मार्ग कच्चा रास्ता  बनाकर  छोटे  वाहनो को   निकलवाया। इस मौके पर सरपंच हवा सिंह निवासी मूसली करनाल, धारा सिंह मछरौली, जयबीर आमवाली, अशोक केरटू, उमराव सिंह, अनिल, राजकुमार, सीताराम, विजेंद्र, सतपाल नरेश, विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाबा संचालक काट रहे चांदी
झिंझाना। जाट आरक्षण की मांग को लेकर जहां दोनो प्रदेशों में आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानी रही। वहीं हाईवे पर बने ढाबा संचालकों की चांदी कट रही। सभी ढाबों पर 50 से 100 रुपये ट्रक खड़े होने से ढाबा संचालकों को फुर्सत नहीं मिल रही है । ेखाने के साथ-साथ नशीले पदार्थों की बिक्री जमकर हो रही है। पुलिस प्रशासन खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed