फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   BRT will encourage deprived families to drink anti-polio medicine

Shamli News: पोलियो रोधी दवा पीने से वंचित परिवारों को प्रोत्साहित करेगी बीआरटी

Fri, 27 Dec 2024 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Dec 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
BRT will encourage deprived families to drink anti-polio medicine
शामली। जिले में चलाए गए पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान में बाद दवा पीने से वंचित पांच साल तक के बच्चों के परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लाॅक रिस्पांस टीम गठित की गई है। लगभग 3500 बच्चे दवा पीने से वंचित रह गए हैं। करीब ढाई साल बाद आठ दिसंबर को पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू हुआ था। नौ से 13 दिसंबर तक घर-घर जाकर बचे हुए बच्चों को दवा पिलाई गई। 16 दिसंबर को बी टीम द्वारा पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. करन चौधरी ने बताया कि जिले में दो लाख 37 हजार 713 बच्चों को पोलियो रोधी की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 3500 बच्चे पोलियो रोधी दवा पीने से रह गए है। उन्होंने बताया जो बच्चे दवा पीने से रह गए हैं, उन परिवारों को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लाक रिस्पांस टीम (बीआरटी) बनाई गई है। यह टीम बच्चों में टीकाकरण के लिए भी परिवारों को प्रोत्साहित करने का कार्य करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed