फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brother we are fine, how are you and mummy

भाई हम ठीक हैं, आप और मम्मी कैसे

Tue, 24 Mar 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Brother we are fine, how are you and mummy
भाई हम ठीक हैं, आप और मम्मी कैसे हैं...
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। भईया, यहां का माहौल खराब हो रहा है, लंदन और जापान में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ रहे हैं, आप और मम्मी कैसे हैं। हम यहां ठीक हैं, जैसे ही हालात सामान्य होंगे हम घर आ जाएंगे।

यह बातें लंदन में फंसे मनोज शर्मा और जापान में फंसे राहुल शर्मा निवासी थानाभवन अपने परिजनों से कॉल करके कहते हैं। दोनों भाई दिन में कई बार कॉल करके परिजनों से बात करते हैं। बिजेंद्र शर्मा के छोटे भाई मनोज और राहुल मर्चेंट नेवी में हैं। मनोज मेकेनिकल इंजीनियर है और लंदन में तैनात हैं। राहुल इलेक्ट्रिक चीफ ऑफिसर के पद पर जापान में है। मनोज को 26 मार्च को घर आना था, जबकि राहुल की छुट्टियां 19 मार्च से स्वीकृत थीं। कोरोना वायरस के चलते दोनों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मनोज की 29 अप्रैल को शादी होनी है, जिसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि मनोज से फोन पर बात हुई, तो उसने कहा कि लंदन में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वह शिप पर रह रहे हैं, बाहर जाना बंद है और उनका नियमित चेकअप हो रहा है। राहुल ने बताया कि जापान में भी हाल ठीक नहीं है। शिप से उतरने पर प्रतिबंध है। चौथे दिन उनका मेडिकल चेकअप होता है। फिलहाल वह सुरक्षित हैं। बताया कि दोनों भाई दिन में चार बार घर में फोन करते हैं और परिवार को घर से बाहर न निकलने की नसीहत देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed