फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Brother-in-law in custody for murder of businessman

व्यापारी की हत्या के मामले में बहनोई हिरासत में

Sun, 27 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law in custody for murder of businessman
कांधला। छह माह पूर्व फल व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके बहनोई को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद घर की महिलाओं ने थाने में प्रदर्शन कर युवक को छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मिर्दगान निवासी फल व्यापारी अमजद की लगभग छह माह पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले को लेकर शनिवार की दोपहर पुलिस ने मृतक व्यापारी के बहनोई शाहिद पुत्र वजीर के घर पहुंची। उसे पूछताछ करने के बाद अपने साथ ले गई। मामले में शाहिद के साले अफजाल पुत्र अब्बास ने मानव अधिकार आयोग, मुख्यमंत्री के साथ एसएसपी को पत्र भेजकर अपने बहनोई को फंसाए जाने की बात कहते हुए उनकी सुरक्षा की गुहार लगाई। वहीं देर शाम शाहिद के घर की महिलाएं थाने पहुंची तथा शाहिद को छोड़ने की मांग की। महिलाओं का कहना था कि शाहिद नगर की एक मस्जिद में मौलवी के रूप में तैनात है। पुलिस उसे झूठा फंसाने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हत्याकांड के खुलासे के काफी नजदीक है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed