फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Broken trees and poles in the storm, power supply halt

आंधी में टूटे पेड़ और खंभे, विद्युत आपूर्ति ठप

Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Broken trees and poles in the storm, power supply halt
Storm and rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। आंधी और बारिश के चलते कैराना क्षेत्र में शामली रोड पर कई जगह हाइटेंशन विद्युत लाइन के खंभे और पेड़ गिर जाने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति  ठप हो गई। 
विज्ञापन

 

रविवार रात डेढ़ बजे अचानक बादल गरजने के साथ ही आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक आंधी चली। बारिश के कारण लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन

 

वहीं कंडेला बिजलीघर से कैराना क्षेत्र में आने वाली 11 हजार की विद्युत लाइन जगह जगह से टूट गई।  साथ ही जगनपुर के पास बहुत पुराना शीशम का पेड़ और अन्य कई पेड़ भी गिर गए। शामली रोड पर कई जगह पेड़ खंबों लाइनों पर भी गिर गए। जिससे रात से ही विद्युत सप्लाई सोमवार देर सांय तक पुरी तरह ठप रही। सोमवार दोपहर तीन बजे काली घटाओ के साथ फिर से बारिश शुरू होने से मौसम सुहाना बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुर्गी के 1500 बच्चों की मौत
गांव लिलौन में यासीन ने मुर्गी फार्म खोला हुआ है। रविवार देर रात आई आंधी में मुर्गी फार्म की चारों तरफ की दीवार, टिन और जाली टूटकर जमीन पर आ गिरी, जिस कारण मुर्गियों के 1500 बच्चों की मौत हो गई। उसके बेटे शाहनवाज का कहना है कि कई लाख रुपये का नुकसान हुआ। 

 

आंधी में डेरी का फाउंडेशन टूटा
खेड़ी करमू गांव में हरपाल की माइक्रो कामधेनु डेयरी है। देर रात आंधी के दौरान डेयरी का फाउंडेशन टूट गया और टिन की छत गिर गई। वहां बंधी गाय   और भैंस घायल हो गई। हरपाल ने कई लाख रुपये का नुकसान बताया है। 
 

चौपट हो गई बिजली आपूर्ति
रविवार रात आंधी के बाद से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार शाम पांच बजे तक शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। बिजली अधिकारियों का कहना है कि आंधी में क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों की मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। 


 

गिर गया गरीब का घर
गांव सेवापुर में शिवकुमार मजदूरी करके परिवार पालता है। उसका मकान कच्चा है। रविवार रात आई आंधी में उसके मकान की छत गिर गई। परिवार के लोग बाल बाल बचे। उधर, शामली के मोहल्ला बड़ी आल में भी एक मकान की छत गिर गई। मकान में सो रहे परिवार ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed