{"_id":"685eeab26cd9dadcb101c16a","slug":"broken-roads-will-make-the-journey-of-shiv-devotees-difficult-shamli-news-c-26-1-sal1002-144632-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: टूटी सड़कों से शिवभक्तों की डगर होगी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: टूटी सड़कों से शिवभक्तों की डगर होगी मुश्किल
विज्ञापन
शामली मुजफ्फरानगर मार्ग पर सडक के बीच में गड्ढे । संवाद
अभियान
: अधिकारियों ने 30 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश
: पड़ताल के दौरान विभिन्न स्थानों पर टूटी मिली सड़कें
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए जहां पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। वहीं, जिलेभर में अभी भी शिवभक्तोें वाले मार्ग पर सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिसके कारण शिवभक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने जल्द से जल्द सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है। अधिकारियों ने 30 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं मगर तीन दिन मेें कैसे सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी।
स्थान : शामली में कुड़ाना बस अड्डे के पास
यहां पर सड़क में गड्डे ही गड्ढे हैं। यहां से शिवभक्त होकर भी जाते हैं। जिसके कारण यात्रा के दौरान शिवभक्तों को परेशानी होगी।
स्थान : कैराना रोड पर ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के पास
यहां से होते ही हरियाणा के पानीपत और अन्य जनपदों के शिवभक्त हर साल जाते हैं। मगर सड़क में अभी भी गड्ढे हैं, जिन्हें भरने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
स्थान : दिल्ली रोड पर सिटी ग्रीन के पास
यहां पर सड़क में गड्ढों के साथ-साथ जलभराव हो रखा है, जिसके कारण वाहन चालकों को आवागन में परेशानी हो रही है।
स्थान : सहारनपुर तिराहे से लेकर सिसौली बस अड्डे तक
सड़क बीच-बीच में टूटी पड़ी है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थान : शामली गुरुद्वारे के पास
कांवड़ यात्रा की दृष्टि से यह सबसे प्रमुख मार्ग है। यहां पर सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। मगर विभागीय अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे।
11 जुलाई से शुरू होगी यात्रा
शामली। आगामी 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी जो 23 जुलाई तक चलेगी। हर साल 12 लाख से अधिक शिवभक्त शामली से होकर गुजरते हैं। इस बार आंकड़ा 14 लाख तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
इन्होंने कहा...
सभी विभागों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से पूर्व सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को कहा गया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी शामली
- अभी भी जिलेभर में सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे है, जिसके कारण शिवभक्तों को परेशानी होगी। जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए। - सुभाष, निवासी मुजफ्फरनगर रोड
- 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी मगर सड़कों को अभी तक भी गड्ढा मुक्त नहीं किया जा सका है, जिसके कारण लोग भी परेशान हैं। - संदीप कुमार, निवासी एमएसके रोड
- कांवड़ यात्रा से पूर्व ही सड़कों को गड्ढा मुक्त कराना होगा, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। - सोनूपाल, कैराना रोड शामली