फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bright lights bathed the city

जगमग रोशनी से नहाया शहर

Wed, 11 Nov 2015 12:14 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 11 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bright lights bathed the city
शामली।  दीवाली पर मंगलवार को शहर रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सजावट कर रंगीन इलेक्ट्रिक झालरें लगाई। उधर, बाजार में दिन भर ग्राहकों की भीड़ के कारण खासी चहल पहल रही। इसकी वजह से कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


शहर के गांधी चौक, बड़ा बाजार, नया बाजार, सुभाष चौक, धीमानपुरा, सिटी मार्केट, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड, रेलवे रोड ,टंकी रोड, बुढ़ाना रोड, कैराना रोड, करनाल रोड, दिल्ली रोड और माजरा रोड पर दुकानों पर हुई सजावट से शहर जगमगा उठा।
विज्ञापन


बाजारों में खरीददारी के लिए दुकानों पर भीड़ रही। बच्चे और महिलाएं परिवार के साथ पटाखे, कपड़े और घर की साज सज्जा में इस्तेमाल सामान की खरीददारी करते रहे। उधर, मिल रोड, हनुमान रोड, सुभाष चौक, भिक्की मोड़, धीमानपुरा रेलवे क्रासिंग, अजंता चौक, विजय चौक पर ट्रैफिक संचालन में अव्यवस्था रही। पुलिसकर्मी यातायात सुचारू बनाने में नाकाम साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरक चर्तुदशी पर विशेष पूजन
शामली। मंगलवार को  नरक चर्तुदशी हनुमान जी की जयंती  पर सुबह से शाम तक विशेष पूजा - अर्चना हुई।  शाम के समय मंदिरों में हनुमान जी की विशेष पूजा के लिए नगर के करनाल रोड पर श्री बालाजी धाम- हनुमान धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा,  संकट मोचन बजरंग बाण, सुंदर काड का  पाठ किया।  हनुमानजी को प्रसाद बांटकर मनोकामना मांगी। घरों में दीपक जलाकर विशेष पूजा- अर्चना की इस मौके पर मेले आयोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed