फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Bridge will soon be built on the small canal

छोटी नहर पर जल्द होगा पुल का निर्माण, सर्वे हुआ

Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bridge will soon be built on the small canal
टीम ने सर्वे पूरा किया, पालिका को सौंपेगी एनओसी
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। नगर की छोटी नहर पर नए पुल के निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग बागपत और नगर पालिका परिषद द्वारा विमर्श किया गया। इस दौरान दोनों विभागों के अधिकारियों ने मौके पर जाकर सर्वे किया। बागपत सिंचाई विभाग ने दावा किया कि शीघ्र कार्रवाई पूरी कर पालिका को निर्माण के लिए एनओसी सौंपी जाएगी।
नगर के छोटी नहर का संकीर्ण पुल जाम का कारण बनता जा रहा है। कई बार पुल पर वाहन सवार हादसे का शिकार हो चुके हैं। जिसके चलते नगर के व्यापारी व आमजन ने बड़े पुल के निर्माण की मांग की थी। नगरवासियों की समस्या को देखते हुए पालिका की बोर्ड बैठक में भी पुल के निर्माण के लिए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर निर्माण की घोषणा की गई थी। सिंचाई विभाग द्वारा पुल निर्माण के लिए एनओसी न देने से निर्माण अधर में था। मंगलवार को जनपद बागपत के सिंचाई विभाग के एसडीओ आकाश कुमार व अवर अभियंता अतुल कुमार टीम के साथ छोटी नहर के पुल का सर्वे करने पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। टीम सर्वे करने के बाद नगर पालिका पहुंची। जहां पर पुल निर्माण को लेकर नगर पालिका प्रशासन के ईओ सुरेश कुमार व एसडीओ आकाश कुमार के बीच विस्तार से चर्चा हुई। एसडीओ आकाश कुमार ने कहा कि शीघ्र ही पुल निर्माण के लिए सिंचाई विभाग बागपत द्वारा पालिका प्रशासन को एनओसी जारी कर पुल निर्माण का रास्ता साफ कर दिया जाएगा। सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर एनओसी जारी कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन से आवश्यक कागजी कार्रवाई को भी पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed