{"_id":"62f1591faa68e86c5427af10","slug":"brick-kilns-will-remain-closed-in-the-new-season-shamli-news-mrt6004309143","type":"story","status":"publish","title_hn":"-नए सत्र में देश भर में ईट भट्ठे बंद करने की घोषणा-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-नए सत्र में देश भर में ईट भट्ठे बंद करने की घोषणा-
विज्ञापन
शामली में प्रैस वार्ता करते भटठा मालिक
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने कहा कि पांच के स्थान पर बारह प्रतिशत जीएसटी बढ़ोतरी और कोयले की दस हजार रुपये के स्थान पर 25 हजार रुपये मीट्रिक टन कोयले के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ अखिल भारतीय ईंट निर्माता महासंघ के आह्वान पर देश भर में ईंट भट्ठों की हड़ताल रहेगी। जिले के ईंट भट्ठा कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर समस्याओं से अवगत करा चुके हैं।
सोमवार को जिला ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक ने पत्रकारों को बताया कि ईंट भट्ठों पर जीएसटी पांच प्रतिशत से बढ़ाकर बारह प्रतिशत कर दी है। कोयले के दाम दस हजार रुपये मीट्रिक टन से बढ़ाकर 25 हजार रुपये हो गए हैं। जिससे ईंट भट्ठा चलाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया ब्रिक्स एंड टाइल्स संघ एवं उत्तर प्रदेर्श इंट निर्माता समिति ने निर्णय किया है। आगामी सीजन 2022-23 र्में इंट भट्ठों पर पूर्ण बंदी रहेगी। ऐसा जीएसटी की बढ़ी हुई दरें वापस नहीं होने तथा कोयले के रेट सामान्य नहीं होने तक रहेगा। उन्होंने बताया कि कोयले की बढ़ी दरें और जीएसटी की दरों को लेकर प्रदेश भर के ईंट निर्माता समिति का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ से मुलाकात करके समस्याएं रख चुका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के वित्त एवं सुरेश खन्ना से भी मुलाकात करके सभी समस्याओं को रख चुके हैं।
प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ईंट भट्ठा मालिकों की समस्याओं पर विमर्श कर पुन: ईंट भट्ठा मालिकों को अवगत कराए जाने का आश्वासन दिया है। मलिक ने कहा कि ईंट भट्ठों पर मजदूरों का अलग से एक्ट बनाया जाए। वर्हीं, इंट भट्ठा मालिकों को बिहार की तर्ज सरकारी दर पर कोयला आंवाटित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोयले की दरों की बढ़ोतरी के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अव्वल ईंट बनाना बंद हो जाएगा। इस मौके पर महामंत्री सुनील गोयल, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह, नीरज बालियान, यतेंद्र मलिक, धर्मेद्र मलिक, रोहताश सिंह, वेदपाल चेयरमैन, वींरेंद्र फौजी,ब्रजपाल सिंह,आशीष, मांगेराम, हाजी गुलजार,नबाब अली, अजय कुमार, मनोज कुमार, संदीप, रामकुमार, आदि मौजूद रहे।